उत्तराखण्ड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाए शुरू –

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार 21 फरवरी से शुरू हो गई हैं। ये परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी। इस बार परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए धारा 163 लागू की गई है। साथ ही 100 मीटर की परिधि में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस साल कुल 2 लाख 23 हजार 387 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें 10वीं के 1,13,688 और 12वीं के 1,09,699 छात्र पंजीकृत हैं।

परीक्षा केंद्रों में सभी परीक्षार्थी समय से पहुंच रहे हैं और उन्होंने परीक्षा की पूरी तैयारी की है। हालांकि, कई छात्रों में प्रश्न पत्र को लेकर हल्का तनाव और उत्सुकता भी देखी जा रही है। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 21 फरवरी को 12वीं कक्षा की हिंदी व कृषि विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। वहीं शनिवार से 10 वीं की हिंदी की परीक्षा भी शुरू हो जाएगी।

परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रदेश भर में इस बार कुल 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 165 संवेदनशील और 5 अति संवेदनशील केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा, 49 एकल केंद्र और 1,196 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने परीक्षाओं को नकल मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

  • Related Posts

    UTTARAKHAND CM NEWS : पर्वतीय प्रवासी जन-कल्याण समिति गाजियाबाद द्वारा आयोजित ‘उत्तरैंणी-मकरैंण महोत्सव’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

    UTTARAKHAND CM NEWS : पर्वतीय प्रवासी जन-कल्याण समिति गाजियाबाद द्वारा आयोजित ‘उत्तरैंणी-मकरैंण महोत्सव’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग – KALAM KI PAHAL

    CHAMOLI NEWS : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतर्कता और सेना की कठोर मेहनत से श्रमिकों का किया गया रेस्क्यू, श्रमिकों ने किया धन्यवाद

    CHAMOLI NEWS : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतर्कता और सेना की कठोर मेहनत से श्रमिकों का किया गया रेस्क्यू, श्रमिकों ने किया धन्यवाद – KALAM KI PAHAL

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *